अल्मोड़ा,30 अपै्रल (आरएनएस)। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान द्वाराहाट पुलिस ने काली फिल्म लगी कार के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर वाहन के शीशों से काली फिल्म हटवाकर चालक का चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार के शीशों पर काली फिल्म लगी मिली। पुलिस ने मौके पर ही फिल्म उतरवाई और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालक को भविष्य में इस प्रकार काली फिल्म का प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

