० 8 विद्यार्थी मेरिट में, छात्रा ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान
० आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रयास विद्यालय बने शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र
रायपुर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रायपुर प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल होकर रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।प्रयास विद्यालयों के 8 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें 6 बालक एवं 2 बालिका विद्यार्थी शामिल हैं। विशेष उपलब्धि के रूप में जिले की एक छात्रा ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं विभाग का मान बढ़ाया है।
रायपुर जिले में वर्तमान में चार प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं :- प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू (बालक), प्रयास आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी (बालिका), प्रयास आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति, नवीन गुढिय़ारी (बालिका), ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू (बालक)।
इन सभी संस्थानों के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए राज्य की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

