कोरबा 30 अप्रैल (आरएनएस) कटघोरा में एक साल पहले अधिवक्ता के सूने घर में हुई सनसनीखेज चोरी का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चली लगातार जांच ने दो मुख्य आरोपियों अमित खांडे और गौतम कुमार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जिनकी निशानदेही पर करीब 8 लाख रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है, यह पूरी वारदात 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा में हुई थी जहां अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ते हुए घर में घुसकर लगभग 10 तोला सोना, जिसमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपए नगद पार कर दिए थे, घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस के लिए यह केस चुनौती बन गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, एसडीओपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर नेटवर्क को एक्टिव किया, लगातार ट्रैकिंग और निगरानी के बाद पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी कटघोरा क्षेत्र में ही छिपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया, पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रानी हार सेट, झुमका, फैंसी चेन, दो पायल, करीब 3000 रुपए नगद और घटना में उपयोग की गई सामग्री बरामद की, पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अमित खांडे का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है जबकि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है, कटघोरा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घर छोड़ते समय सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखें, CCTV कैमरे चालू रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, बहरहाल इस खुलासे ने साफ कर दिया है कि अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, पुलिस की पकड़ से बच पाना अब आसान नहीं है।


