नईदिल्ली,01 मई। आईपीएल 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे. जिसको हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चेज करके मैच को 6 विकेट से जीत लिया.
ये मैच मुंबई इंडियंस जरूर हार गया लेकिन उसके एक बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शतक जड़कर दो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रिकेल्टन ने मैच में 56 गेंद में नाबाद 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौकों और 8 छक्कों शामिल थे.
मुंबई इंडियंस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही, वो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक बनाया था.
इसके अलावा, रिकेल्टन ने आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए 123 रन बनाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 114 रन बनाए थे.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

