कोलकाता,01 मई (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। इन सभी बूथों पर 2 मई को वोट डाले जाएंगे। जिन बूथों पर दोबारा मतदान होना है, उनमें से 11 मगराहाट पश्चिम और बाकी 4 डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को डाले गए वोटों को निरस्त कर दिया गया है और 2 मई को नए सिरे से मतदान होगा।
जिन बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है, वहां चुनाव वाले दिन हिंसा हुई थी। इससे मतदान प्रभावित हुआ था। कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में परेशानी की भी खबरें सामने आई थीं। जिन बूथों पर दोबारा मतदान होगा, उनमें मगराहाट पश्चिम का बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 शामिल है। इसके अलावा डायमंड हार्बर के बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 पर भी दोबारा वोट डाले जाएंगे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

