जम्मू,01 मई (आरएनएस)। जम्मू के बंटलाब के ठर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यह घटना उस समय हुई जब एक पुल की मरम्मत का काम किया था. इस दौरान पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे काम कर रहे छह मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
मलबे में दबे मजदूरों के निकालने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना के अलावा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. मौके पर राहत टीमों की ओर से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है.
बताया जाता है कि पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए. मलबे से बाहर निकाले गए दो मजदूरों को अस्पताल भेजा गया है. जबकि चार फंसे मजदूरों को निकाले के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
स्थानीय विधायक श्याम लाल शर्मा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, यह एक पुराना पुल है, लेकिन इसकी नींव बाहर आ गई थी. इसलिए, एक टेंडर निकाला गया, और नींव को मजबूत करने का काम चल रहा था. खुदाई ज़रूर हुई होगी. मुझे लगता है कि ऊपर वाइब्रेशन की वजह से, किसी गाड़ी के चलने की वजह से यह हादसा हुआ. चार मज़दूर फंसे हुए हैं…
वहीं पूर्व सरपंच, राजदेव सिंह ने बताया कि फंसे हुए छह मज़दूरों में से दो को बचा लिया गया है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

