आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने के बाद, फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। शेनिल देव द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन-रोमांटिक ड्रामा है, जिसे हिंदी और तेलुगु में साथ में फिल्माया गया था। समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल करने वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डकैत 8 मई, 2026 को प्राइम वीडियो पर मौजूद हो सकती है। इसे कई भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा जिससे साफ है कि अलग-अलग क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसका घर बैठकर लुत्फ उठा सकेंगे। खबरें यह भी हैं कि 6 हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हिंदी संस्करण भी उसी दिन रिलीज होगा। हालांकि फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर निर्माताओं का आधिकारिक बयान आना बाकी है।
यह फिल्म हरि (अदिवि) और सरस्वती उर्फ जूलियट (मृणाल) के बीच प्यार और विश्वासघात की कहानी दर्शाती है। इसकी शुरुआत 2021 से होती है, जब हरि जेल से भागने की कोशिश करता है क्योंकि उसकी प्रेमिका जूलियट उसके खिलाफ गवाही दे देती है। फिल्म में दोनों के अभिनय को लोगों की काफी सराहना मिली है। इसमें अदिवि और मृणाल के अलावा, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी, प्रकाश झा और जैन मैरी जैसे सितारे भी हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

