दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पिछले काफी समय से खोसला की घोसला 2 में व्यस्त चल रहे थे। कुछ दिन पहले इसकी रिलीज तारीख का ऐलान हुआ था कि फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस बीच, अनुपम ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि यह उनकी 551वीं फिल्म होगी। साथ में फिल्म का शीर्षक और पहली झलक भी फैंस को दिखाई है।
उन्होंने फिल्म का शीर्षक बताते हुए लिखा, फ्लिकर! फिल्म नंबर 551। और फिर भी… ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से पहला कदम उठा रही हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आप खुद को चुनौती नहीं देते… तो आप धीरे-धीरे खुद को दोहराने लगते हैं। इसलिए मैंने कठिन रास्ता चुना। खुद को फिर से गढऩे के लिए… न सिर्फ अपने अंदर के अभिनेता को… बल्कि उस इंसान को भी जो मैं बन रहा हूं।
अनुपम ने आगे लिखा, कहानी… फिलहाल… एक रहस्य रहेगी। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि जब यह आप तक पहुंचेगी, तो यह आपके साथ रहेगी। आज पहला दिन है। एक नई शुरुआत। हमेशा की तरह… मुझे आपके प्यार की ज़रूरत है। मुझे शुभकामनाएं दीजिए। मुझे इसकी जरूरत है! पोस्टर में दिग्गज अभिनेता को लंबी गाउन के साथ भारी गहने पहने देखा जा सकता है। बता दें, अनुपम को आखिरी बार तन्वी द ग्रेट (2025) में देखा गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

