कांकेर, 02 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से 3 जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है ।
जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना इलाके में कांकेर डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान नुकसान पहुचाने के लिए पूर्व में प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट कर गया. घने जंगलों के बीच जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में जांच तेज कर दी गई है।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

