केशव सल्होत्रा
जगदलपुर/कांकेर, 02 मई (आरएनएस)। कांकेर नारायणपुर के बॉर्डर पर शनिवार को दुर्घटना वंश डी मीनिंग के दौरान हुए हादसे में चार जवान शहीद हो गए।एसपी निखिल राखेचा कांकेर ने बताया कि आज थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन, सर्च ऑपरेशन हेतु टीम रवाना हुई थी।डी माइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 4 सदस्य घायल हो गए थे जिसमे 3 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक जख़़्मी होने से घटना स्थल पर शहीद हो गए एवं 1 जख़़्मी जवान बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया था। जहां उपचार दौरान उनका निधन हो गया ।

बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण 4 पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई

००

