०सिलेंडर के रेट बढऩे से आम लोगों के साथ व्यापारिक वर्ग हुआ हलाकान।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर,02 मई (आरएनएस)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनुराग महतो ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।मोदी सरकार ने आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ?993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है। जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ?261 बढ़ा दिए गए हैं।*बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ?1510 की वृद्धि हो चुकी है। अनुराग महतो ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 28 अप्रैल को ही स्पष्ट चेतावनी दी थी कि चुनाव समाप्त होते ही एलपीजी,पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाएंगे। आज उनका यह पूर्वानुमान सही साबित हो गया है।यह बढ़ोतरी आम जनता, होटल-रेस्टोरेंट, ढाबा, छोटे उद्योगों और प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का घातक प्रहार है। कई जगह रेस्टोरेंट-होटल बंद हो चुके हैं और सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।महतो ने कहा,मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य पेट्रोलियम कंपनियों और चंद पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाना है। आम जनता की जेब से लूटकर उनकी तिजोरियां भरना है।जिला महामंत्री अनुराग महतो ने कहा हमारी केंद्र सरकार से स्पष्ट मांग की है कि जनहित में कमर्शियल एवं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि तुरंत वापस ली जाए। आम जनता को महंगाई की इस मार से बचाने के लिए तत्काल राहत प्रदान की जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

