देहरादून,02 मई (आरएनएस)। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आयोजित बैठक में पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाएं। सबसे आगे चकराता में 90.46 फीसद मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य हो चुका है। शनिवार को कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर सत्त निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सफल बनाएं। उन्होंने आवश्यक प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ शाह ने बताया कि जिले में 78.52 प्रतिशत मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य कर लिया गया है, जिनमें विधानसभा चकराता में 90.46, विकासनगर में 79.81, सहसपुर में 80.64, धर्मपुर में 76.58, रायपुर में 75.83, राजपुर रोड में 73.36, देहरादून कैंट में 76.52, मसूरी में 77.29, डोईवाला में 79.45 तथा ऋषिकेश में 76.26 प्रतिशत मैपिंग कार्य कर लिया है। सीडीओ ने समस्त एईआरओ को निर्देशित किया कि किया मैपिंग कार्यों की प्रगति बढ़ाई जाए। इसके लिए अपने स्तर पर बीएलओ के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

