चम्पावत 26 जून (आरएनएस)। चम्पावत में सभी 312 पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (वीएलसीपीसी) सक्रिय हैं जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि सभी समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन समितियों की नियमित बैठकें हो रही है। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि समितियों के माध्यम से बाल संरक्षण, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम और पुनर्वास के कार्य किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

