देहरादून 26 जून (आरएनएस)। साथियों की रिहाई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे निहंग जत्थेबंदी और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी है। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में वार्ता की। वार्ता के दौरान निहंग अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पांवटा साहिब सीमा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की सघन निगरानी एवं जांच की जा रही है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

