देहरादून 26 जून (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. जसविंदर गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय तक रैली निकाली।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। गोगी ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है लेकिन सरकार को उनकी फिक्र नहीं है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र बार-बार प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं के निरस्त होने तथा भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव से जूझना पड़ रहा है। युवा असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। आरोप लगाया कि नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों एवं परीक्षा प्रणाली से विश्वास लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा संबंधी अनिश्चितता और बढ़ते मानसिक दबाव ने अनेक युवाओं को अवसाद की स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि एक ओर सरकार सख्त नकल विरोधी कानून का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाता है। वर्ष 2017 से अब तक भाजपा सरकार ऐसी कोई बड़ी भर्ती परीक्षा निष्पक्ष रूप से संपन्न नहीं करा पाई।कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। परीक्षा प्रणाली को पूर्णत: पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाई जाए।इस दौरान मुख्य रूप से समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पासी, जितेंद्र तनेजा, राजेश पुंडीर, राजीव प्रजापति, सुनील थपलियाल, संजय उनियाल, वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, अनूप सक्सेना आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

