देहरादून,02 मई (आरएनएस)। ग्रामीण विकास समिति के आंबेडकर मार्ग कौलागढ़ स्थित केन्द्रीय कार्यालय में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर ज्ञान सत्संग का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा का संदेश दिया। उसका अनुसरण बहुत ही कम लोग कर पा रहे हैं। आज पूरा विश्व ईर्ष्या, द्वेष और घमंड की आग में झुलस रहा है। समिति पदाधिकारियों ने डाट काली मंदिर के महंत रमन गोस्वामी के निधन पर शांति पाठ भी किया। मौके पर विशाल, लक्की राणा, विजय प्रसाद भट्टाराई, विराट उनियाल मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

