कोलकाता/भुवनेश्वर ,02 मई (आरएनएस)। नेशनल कोल एंड माइंस वर्कर्स फेडरेसन के ओडिशा राज्य अध्यक्ष सुशांत कुमार मोहंती के नेतृत्व में भुवनेश्वर के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स सभागार में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर ओडिशा के कोयला एवं खान श्रमिकों और अन्य कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई प्रमुख नेताओं में नेशनल कोल एंड माइंस वर्कर्स फेडरेसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्नब चटर्जी, भारतीय जनता मजदूर सेल के चेयरमैन अध्यक्ष डॉ. विश्वप्रिया रॉयचौधरी, बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, बीजेएमसी के राष्ट्रीय सचिव मदन-ए-प्रधान, राष्ट्रीय समन्वयक निर्मल मंडल, राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुवर्णसु पहाड़ी, राज्य समिति सदस्य अर्चना देवी और अन्य शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

