अजय दीक्षित
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जो भी परिणाम आएंगे वे देश के 2029 लोकसभा चुनाव की दिशा ब दशा तय करेंगे। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम चार मई को आयेंगे। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तुड़मूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है हालांकि लेफ्ट और कांग्रेस भी मैदान में है। ममता बनर्जी की तुड़मूल कांग्रेस 2011से सत्ता में है जबकि भारतीय जनता पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी वोट लाकर 294 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीट जीती थी। लेकिन ममता बनर्जी की तुड़मूल कांग्रेस ने 48 फीसदी वोट ले कर 213 सीट जीती थी।
भारतीय जनता पार्टी का सपना रहा है कि वह अंग,बंग, और कलिंग में सरकार बनाए। उसके अंग (बिहार) कलिंग (ओडिशा) में सरकार बन गई है और अब बंग (बंगाल) की बारी है । जनसंघ यानि आज की भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल के ही थे। स्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई कहते थे कि बंगाल जितने का सपना एक दिन पूरा होगा । लालकृष्ण आडवाणी, सुंदर सिंह भंडारी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई , कृष्णलाल शर्मा ने एक सेमिनार में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि पश्चिमी बंगाल में सरकार बनाए। भारतीय जनता पार्टी का सपना है कि वह पैन इंडिया पार्टी बने जिसका समूचे देश में सत्ता हो । ऐसा लगता है कि भाजपा ने,80 फीसदी लक्ष पूरा कर लिया है।आज उसकी संपूर्ण हिंदी भाषा के राज्यों , पूर्वोत्तर राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा,में सरकार है।जबकि दक्षिण भारत में कर्नाटक में सरकार रह चुकी है।केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राज्य शेष है। तेलंगाना में विरोधी दल है।
अगर भारतीय जनता पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में बहुमत लाती है तो वह 2029 के लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर आसानी बहुमत प्राप्त कर लेगी । क्योंकि अभी 240 जीत गई थी क्योंकि महाराष्ट्र,उत्तर, प्रदेश,बंगाल लगभग 100 सीट बढ़ा लेगी जो अकड़ा 340 सीट का होगा इसमें जेडीयू,शिवसेना, एनसीपी,का योग अलग होगा ।,
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश,में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
दूसरा सवाल यह है कि अगर तुड़मूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतती है तो ममता बनर्जी राष्ट्रीय क्षितिज पर भारतीय राजनीत में 2029 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एक जुट कर अपने नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती पेश कर सकती है।इस घटना क्रम के बाद समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों, बीजेडी, डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस,आप, ममता बनर्जी को नेता घोषित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को चुनौती पेश कर सकती है।यद्यपि कांग्रेस भी चाहेगी ये सभी पार्टियों उनके झंडे तले चुनाव लड़े और चुनाव तक ममता बनर्जी को भी इस इंडी गठबंधन में लिया जाय लेकिन कांग्रेस प्रधानमंत्री पद से कम पर तैयार नहीं होगी। पाश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को कई मुद्दों पर घेरा है।यहां तक कि राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गुंडों की संज्ञा दी जो जनता से अवैध उगाही,कट मनी मांगते हैं। ममता बनर्जी पर उन्होंने मुस्लिम ध्रुवीकरण का आरोप भी लगाया।
विपक्ष की एकता का रास्ता उत्तर प्रदेश, बिहार,से निकलेगा क्योंकि सपा नेता अखिलेश यादव, राजेडी के तेजस्वी यादव बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुक हैं और ममता बनर्जी का साथ दे रहे हैं। बीजेडी के नेता नवीन पटनायक, दक्षिण में एम के स्टालिन,भी ममता बनर्जी के साथ है। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा, कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव मैदान में आ सकते हैं। दूसरी ओर बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तो उत्तर प्रदेश की तैयारी भी शुरू करदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से बिगुल फूंकना चाहते हैं और हरदोई में594 किलो मीटर सिक्स लेन गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण भी दो दिन पहले किया है। कहने का मतलब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव मोड में आ गई है। मप्र, राजस्थान, दिल्ली,के कार्यकर्ताओं को समानांतर जिम्मेदारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय महासचिव बाल संतोष लखनऊ में है। लेकिन सपा भी तैयार है क्योंकि मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में होना है।
देश में उत्तर प्रदेश में 80, जम्मू कश्मीर 06, हिमाचल प्रदेश 04, उत्तराखंड 05,दिल्ली 07, गुजरात 26, राजस्थान 25, मध्य प्रदेश 29, छत्तीसगढ़ 011, महाराष्ट्र 48, पश्चिम बंगाल 42 ओडिशा 21, झारखंड 11,बिहार 40, असम 14, तेलंगाना 17, आंध्र प्रदेश 23, तमिलनाडु 39,केरल 20, कर्नाटक 28, त्रिपुरा 2,गोवा 02, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल कुल 10 सीट है।कुलमिलाकर 542 ।पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है जो देश की आगामी राजनीति की दिशा ब दशा तय करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

