बलौदाबाजार-भाटापारा, 04 मई (आरएनएस)। जिले की सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा नजर आया और नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में पूरा जिला अचानक हाई अलर्ट मोड में चला गया, 03 मई 2026 को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग शुरू हुई, हर गुजरने वाले वाहन को रोका गया, हर व्यक्ति से पूछताछ हुई और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई, पुलिस की इस विजिबल मौजूदगी ने माहौल बदल दिया और संदिग्ध गतिविधियों पर सीधा दबाव बना, अभियान का मकसद साफ था—अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसना, इसी दौरान यातायात नियम तोडऩे वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया गया और कुल 143 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर 8900 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, नाकाबंदी खत्म होते ही पुलिस की कार्रवाई थमी नहीं बल्कि और तेज हो गई, बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग शुरू हुई, भाटापारा
शहर में शहर और ग्रामीण थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरी और हर गली-मोहल्ले में नजर रखी गई, होटल, ढाबा और सड़क किनारे लगे ठेलों की भी अचानक जांच हुई, संचालकों को साफ चेतावनी दी गई कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी हालत में शराब सेवन नहीं होना चाहिए, वरना ग्राहक के साथ-साथ संचालक पर भी सख्त कार्रवाई तय है, इस पूरे अभियान में थाना और चौकी प्रभारियों की खुद मौजूदगी ने पुलिसिंग को जमीन पर उतारा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया, पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें, बहरहाल यह साफ संकेत है कि जिले में अब कानून व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी और सड़क से लेकर बाजार तक हर गतिविधि पर पुलिस की नजर लगातार बनी रहेगी।
0

