0-2 दिनों में 68 ड्राइवर धराए, सड़क सुरक्षा पर सख्त संदेश
कोरबा, 04 मई (आरएनएस)। कोरबा की सड़कों पर अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं बची है क्योंकि सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस ने ऐसा सख्त एक्शन लिया है जिसने नशे में वाहन चलाने वालों की नींद उड़ा दी है, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया, दो दिनों तक लगातार सड़कों पर उतरी पुलिस ने हर गुजरते वाहन पर नजर रखी, जांच के दौरान जैसे ही चालक नशे में मिला, तुरंत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, इस सघन अभियान में कुल 68 वाहन चालकों पर कानूनी शिकंजा कसा गया जिनमें दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालक शामिल रहे, पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का मकसद साफ था—सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, अभियान के दौरान हर चौराहे, हर मुख्य मार्ग पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए, पुलिस ने तकनीकी उपकरणों और सख्त निगरानी के जरिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित किया और मौके पर ही कार्रवाई कर दी, इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि अब कोरबा में कानून से खिलवाड़ आसान नहीं है, लगातार चल रहे इस अभियान के जरिए पुलिस न सिर्फ नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई कर रही है बल्कि आम लोगों को भी जागरूक कर रही है कि नशे में वाहन चलाना सिर्फ अपराध नहीं बल्कि जानलेवा खतरा है, कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन चलाने से बचें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, फिलहाल यह अभियान बता रहा है कि सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है और लापरवाही की कीमत अब सीधे कानून चुकवाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

