बीजापुर, 04 मई (आरएनएस)। सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोटपल्ली (पीडिया) गांव के घने जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को विश्वसनीय आसूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में और द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार की निगरानी में बी/199 कंपनी द्वारा कंपनी कमांडर राजीव कुमार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और चरणबद्ध तरीके से सर्च अभियान को अंजाम दिया।

बरामद डंप में IED बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर सहित कुल 19 प्रकार की वस्तुएं मिलीं। इसके अलावा क्चत्ररु के राउंड, गोलियों के खाली खोखे, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य तथा अन्य उपकरण जैसे पेचकस, प्लास, ड्रिलिंग टूल्स, नट-बोल्ट आदि सहित कुल 47 प्रकार की सामग्री जब्त की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गोटपल्ली (पीडिया) और आसपास का क्षेत्र पहले नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है, लेकिन लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण अब यहां नक्सल प्रभाव में कमी आई है और ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ष्टक्रक्कस्न 199 बटालियन ने कहा है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
त्रिपाठी
0

