कोरबा, 04 मई (आरएनएस)। अपराध उन्मूलन के साथ कई मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नेशनल हाईवे से कई मार्गों पर पुलिस के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। 2 दिन में ऐसे 68 चालकों को पकड़ा गया जो नशे की स्थिति में ड्राइविंग करते पाए गए। इन पर धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
कोरबा जिले में इन दिनों पुलिस के द्वारा खास ऑपरेशन को हाथ में लिया गया है और लगातार एक्शन लिया जाना जारी है। जानकारी दी गई की 48 घंटे की अवधि में ही दुपहिया चार पहिया और माल वाहन की जांच की गई। ऐसे 68 मामले में इन गाडियों के चालक शराब के नशे में पाए गए। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर जांच पड़ताल के अंतर्गत पाया कि गाडियों के चालक नशे में थे और वे इसी स्थिति में ड्राइविंग कर रहे थे।
एल्कोमीटर से जांच करने पर इसके नतीजे सामने आए। पुलिस ने इन गाडियों को जब करने के साथ चालकों के खिलाफ 185 की कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि यह मामले स्थानीय कोर्ट में भेजे जाएंगे और वहां से पेनल्टी होगी। पुलिस का कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और चालकों को सुधारने का काम भी किया जा रहा है। इस अभियान को आगे भी जारी रखने की मानसिकता बनाई गई है और वाहन चालकों को सावधान किया गया है कि वह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बचे ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

