कोलकाता,04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही विजय जुलूस और जश्न पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक एक दिन के लिए लागू रहेगी। कोलकाता पुलिस ने आदेश जारी कर बताया कि सोमवार 4 मई को शांति और सुकून बनाए रखने के लिए, चुनाव नतीजों के संबंध में कोई भी जीत का जुलूस, रैली या सार्वजनिक जश्न नहीं निकाला जाएगा। यह रोक बिना किसी छूट के सभी राजनीतिक पार्टियों या संगठनों पर एक जैसी लागू होगी।
कोलकाता पुलिस ने आदेश में बताया कि अगर कोई विजय जुलूस निकालना हो, तो वह 5 मई, 2026 को या उसके बाद, संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रमुख से पहले अनुमति लेने के बाद ही निकाला जा सकता है। अगर किसी को अनुमति मिलती है तो उन्हें नियमों और दिशानिर्देश का पालन करना होगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होस कती है। पुलिस ने कोलकाता में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

