नईदिल्ली,04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। दरअसल, इन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केरलम छोड़कर सभी जगह संघर्ष कर रही है। इस पर भाजपा ने एक्स पर लिखा, अगर चुनाव एक खेल होता, तो राहुल गांधी का रिकॉर्ड अजेय होता। 99 हार और गिनती जारी है। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि लगातार हार का सिलसिला है।
भाजपा की यह पोस्ट राहुल के चुनावी रिकॉर्ड पर भाजपा का ताजा हमला। पार्टी लगातार दावा करती रही है कि कांग्रेस को 2 दशकों में लगभग 95 चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। यह मुद्दा उसने पिछले चुनावों में भी उठाया था। यह नया हमला ऐसे समय में आया है जब 5 राज्यों में 2026 के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को आगे दिखा रहे हैं, जबकि कांग्रेस पिछड़ रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

