0-मोदी ने कहा-कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बिना जीत संभव नहीं
0-बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन: अमित शाह
नईदिल्ली,04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार करते दिख रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया, वह बंगाल के हर व्यक्ति के सामने नतमस्तक हैं। शाह ने एक्स पर लिखा कि यह जीत तृणमूल कांग्रेस के भय के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसे की जीत है।
मोदी ने एक्स पर लिखा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे, जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति सफल रही है। उन्होंने लिखा, जनता ने भाजपा को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।
मोदी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत, पीढिय़ों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूं। वर्षों से, उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने असम जीत की भी बधाई दी।
शाह ने एक्स पर लिखा, बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह ञ्जरूष्ट के भय के ऊपर नरेंद्र मोदी जी पर भरोसे की जीत है। मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

