सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी एक बार फिर चर्चा में हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक ऐलान करते हुए आखिरकार इसकी नई रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन निर्देशक बुची बाबू सना ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने बची हुई शूटिंग का हवाला देते हुए रिलीज को स्थगित करने ऐलान किया था। हालांकि, अब पेड्डी को जून में रिलीज किया जाएगा।
संगीतकार एआर रहमान ने पेड्डी का नया पोस्टर जारी करते हुए लिखा, दृढ़ संकल्प ही उसकी कहानी है। दृढ़ निश्चय ही उसका हथियार है। प्तपेड्डी 4 जून, 2026 को विश्वव्यापी रिलीज। पहले 4 जून को यश अभिनीत फिल्म टॉक्सिक को रिलीज होना था, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पेड्डी की टक्कर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से होगी, जो 5 जून को रिलीज के लिए तैयार है।
इससे पहले फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, हालांकि इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया. फिल्म रिलीज से पहले इसके दो गाने चिकिरी चिकीरी और रई रई रा रा को भी बहुत पसंद किया गया है. दोनों ने यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज बटोरे है और रिकॉर्ड बनाए है.
पेड्डी को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसमें रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म को वृद्धि सिनेमा के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है और फिल्म को वेंकटा सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे है. साथ ही इसका मुकाबला वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर से होगी, जो 5 जून को रिलीज होगी. इतनी बड़ी टीम और दमदार स्टारकास्ट के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

