नंदिनी रेड्डी और सामंथा रूथ प्रभु की फि़ल्म मा इंति बंगारम देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफि़स पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फि़ल्म ने सोमवार को भी अच्छा परफॉर्म किया जबकि वीकडेज होने के चलते इसकी कमाई में गिरावट की उम्मीद की जा रही थी. वहीं ये फिल्म सामंथा की सबसे बड़ी सोलो रिलीज बन गई है. चलिए यहां इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान लेते हैं.
सामंथा रूथ प्रभु ने बताया कि मा इंति बंगारम ने दुनिया भर में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है, थैंक्यू (हाथ जोडऩे वाला इमोजी) मां इंति बंगारम. उनके प्रोडक्शन हाउस, ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स ने लिखा, रिकॉर्ड समय में 50 करोड़ (फायर इमोजी) मां इंति बंगारम ने सिफऱ् 4 दिनों में दुनिया भर में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है.
वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मा इंति बंगारम ने रिलीज़ के पहले चार दिनों में भारत में 27.20 करोड़ और दुनिया भर में 46.04 करोड़ की नेट कमाई की है.
मा इंति बंगारम सामंथा की पिछली फिल्मों यू-टर्न (2018), ओह! बेबी (2019) और यशोदा (2022) – को पीछे छोड़ते हुए उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सोलो रिलीज़ बन गई है. मा इंति बंगारम ने पहले ही तमिल फिल्म विथ लव (39.44 करोड़) और तेलुगु फिल्म नारी नारी नडुमा मुरारी (38.75 करोड़) की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब इसे डकैत (56.14 करोड़) और कारा (53.78 करोड़) को मात देनी है.
मा इंति बंगारम का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे सामंथा रूथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. राज ने फिल्म की कहानी लिखी है, और वसंत मारिंगंती व प्रहास बोप्पुडी ने स्क्रीनप्ले में उनकी मदद की है. फिल्म में सामंथा ने लीड रोल प्ले किया है, साथ ही गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंत मंचले, गौतमी और श्रीमुखी भी हैं
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

