दतिया 5 मई (आरएनएस)। प्रभारी समिति प्रबंधक समिति चरबरा योगेश दांगी द्वारा गुणवत्ताहीन गेहूं का उपार्जन कर नॉन एफएक्यू गेहूं का परिवहन किया जाकर उपार्जन नीति के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। योगेश दांगी द्वारा कृषकों से क्रय गेहूं एवं चना के बोरियों पर किसान पंजीयन कोड अंकित नहीं किये गये तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने के कारण प्रशासक समिति चरबरा द्वारा योगेश दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
योगेश दांगी के निलंबन अवधि तक समिति चरबरा के गेहूं/चना उपार्जन एवं अन्य समिति कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने हेतु समिति चरबरा का कार्यभार कैलाश यादव विक्रेता समिति चरबरा के पास रहेगा तथा निलंबन अवधि में योगेश दांगी का मुख्यालय समिति चरबरा पर रहेगा।

