दतिया 5 मई (आरएनएस)। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 130 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान लक्ष्मी ने आवेदन दिया कि ग्राम कल्याणपुरा खुर्द तहसील दतिया में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर प्रार्थिया का नाम अन्तिम सूची में प्रथम स्थान पर आने उपरांत द्धितीय स्थान पर आने वाली रूकमणी की नियुक्ति किये जाने से उसकी निष्पक्ष जांच कराये जाने एवं प्रार्थिया की नियुक्ति कराये जाने संबंधी आवदेन दिया। कलेक्टर ने आवेदन पत्र पर कार्यवाही करते हुए निराकण हेतु डीपीओ दयिता को सैंपा। भगवत लोधी पुत्र किशनलाल लोधी हाल निवासी खलकापुरा दतिया ने आवेदन दिया कि मां पीताम्बरा उत्तर द्धार पर पदस्थ गार्ड राजेन्द्र कुशवाह के द्वारा प्रार्थी को मंदिर में प्रवेश नही करने दिया जाता मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाता है। जिसके चलते प्रार्थी चार से मंदिर से नहीं गया है। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर गंभीतर से कार्यवाही करते हुए आवेदन निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया को सौंपा। राजबहादुर जाटव ग्राम चंगपुरा तहसील सेवढ़ा ने आवेदन दिया कि सन् 2023 में सीमांकन आवेदन देने पर नायब तहसीलदार द्वारा आज तक सीमांकन न होने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन नियमानुसार कार्यवाही तहसीलदार सेवढ़ा को सौंपा।
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

