00, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
रायपुर,06 मई (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं प्रभार में बदलाव किए हैं। जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी बदला गया है।
जारी सूची के अनुसार—
डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें अस्थायी रूप से स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है।
श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल को सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर कृषि विकास, किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मत्स्यपालन एवं पशुधन विकास विभाग का प्रभार दिया गया है।
सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मुक्त करते हुए वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री मुकेश कुमार बंसल को वित्त विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग एवं विमानन विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है, साथ ही ष्टत्रक्रढ्ढष्ठष्ट का प्रभार भी सौंपा गया है।
सुश्री आर. संगिता को वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग से स्थानांतरित कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
श्री अंकित आनंद को आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अतिरिक्त प्रभारों से उन्हें मुक्त किया गया है।श्रीमती ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान और विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।श्री मनोज कुमार पिंगुआ को गृह एवं जेल विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।श्री सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (ष्टस्क्कञ्जष्टरु) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।श्रीमती निहारिका बारिक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से स्थानांतरित कर गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।श्रीमती शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वे जनसंपर्क विभाग के सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।श्री मुकेश यादव को समाज कल्याण विभाग से हटाकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।श्री एस. भारतीदासन को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही संस्कृति एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।सुश्री शम्मी आबिदी को महिला एवं बाल विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें भू-अभिलेख एवं राहत आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।श्री बसवराजु एस. को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।श्री राजेश सिंह राणा को ग्रामोद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास एवं विपणन संघ का प्रभार भी दिया गया है।श्री महादेव कावरे को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ किया गया है।श्याम लाल धावड़े को ग्रामोद्योग विभाग से हटाकर आयुक्त, रायपुर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।श्री सारांश मित्तर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केडा (ष्टक्रश्वष्ठ्र) बनाया गया है। साथ ही उन्हें ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।श्री पद्म सिंह एल्मा को आयुक्त, आबकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। वे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन और बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।श्री संजीव कुमार झा को आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।श्री रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर समाज कल्याण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।सुश्री पुष्पा साहू को कलेक्टर, जिला-कोरिया बनाया गया है।श्री राजेन्द्र कुमार कटारा को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।डॉ. संतोष कुमार देवांगन को कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है।एस. जयवर्धन को कलेक्टर, जिला-सूरजपुर से हटाकर संचालक, कोष एवं लेखा बनाया गया है। साथ ही उन्हें संचालक, पेंशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।श्री प्रभात मलिक को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ संचालक, उद्योग एवं विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री डी. राहुल वेंकट को कलेक्टर, जिला-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से हटाकर आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को कलेक्टर, जिला-कोरिया से स्थानांतरित कर कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है।श्रीमती रोहितिमा यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (क्रस््र) का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।श्रीमती लीना कमलेश मंडावी को कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से हटाकर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।सुश्री संतोष देवी जांगड़े को कलेक्टर, जिला-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है।36/ डॉ. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, संस्कृति के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व का अति. प्रभार सौंपता है।डॉ. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से.. द्वारा संचालक, संस्कृति का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006) केवल संचालक, संस्कृति के प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।डॉ. संजय कन्नौजे, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, संस्कृति का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् संचालक, संस्कृति के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।श्रीमती प?द्मिनी भोई साहू, भा.प्र.से. (2016), संचालक, कोष एवं लेखा तथा अति. प्रभार संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ करता है। संबित मिश्रा, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर, जिला-बीजापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। सुश्री रेना जमील, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, लोक सेवा आयोग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है। विश्वदीप, भा.प्र.से. (2019), आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बीजापुर के पद पर पदस्थ करता है।41/ श्रीमती रीता यादव, भा.प्र.से. (2019), प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर पदस्थ करता है।श्रीमती रीता यादव, भा.प्र.से. द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है। ऋषभ कुमार पाराशर, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, वित्त विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, बजट एवं संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा का अति. प्रभार सौंपता है।श्री ऋषभ कुमार पाराशर, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, बजट का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार संचालक, बजट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण केवल संचालक, बजट के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।मयंक अग्रवाल, भा.व.से. (2016), चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अति. प्रभार सौपता है।
त्रिपाठी
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

