भोपाल 6 मई (आरएनएस)। खजूरी सड़क में बुधवार सुबह आयसर ट्रक ने पीछे से सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अंगूरी बाई सोनी पिता महेश सोनी 50 साल निवासी खजूरी सड़क आज सुबह 6:10 बजे टीवी अस्पताल आ रही थीं।
वहीं क्लर्क की जॉब करती थीं। थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनके ऑटो को आयसर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अंगूरी की मौत हो गई। अन्य चार लोग घायल हैं। मृतका के दो बेटे हैं और पति प्राइवेट काम करते हैं।
अंगूरी के भाई ने राजू नागर ने बताया कि बहन हर रोज की तरह मुस्कुराते हुए जॉब पर जाने के लिए निकली थीं। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो में टक्कर मारी। उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही बहन ने दम तोड़ दिया। अन्य चारों घायलों को सिविल अस्पताल बैरागढ़ में भर्ती कराया है। जहां एक और युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

