भोपाल 6 मई (आरएनएस)। कोलार में बने पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जयपुर की युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। चार महीने तक चली जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पुलिस के मुताबिक बालाजी रोड जयपुर की रहने वाली युवती 8 मई 2025 को अपना स्किन ट्रीटमेंट कराने के लिए अपने कजिन भाई के साथ डॉ अभिजीत के क्लीनिक पर पहुंची थी। डॉ. अभिनीत से ट्रीटमेंट करवाकर वापस जयपुर चली गई। युवती ने बताया कि अभिनीत ने मुझे मोबाइल नंबर से मैसेज किए, हम दोनों की बातचीत होने लगी। इतना ही नहीं मामला शादी करने तक पहुंच गया। बाद में अभिजीत ने भोपाल बुलाया और मांग में सिंदूर भर दिया और अपने घर में ले जाकर रेप किया।
8 जून 2025 को अभिनीत ने मुझ पर उसके नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया। उसके कहने पर उसने बाएं तरफ चेस्ट पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। उसके बाद पीडि़ता को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। यह बात उसने आरोपी को बता दी, तो वह कहने लगा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा।
17 जुलाई 2025 को मैं चेन्नई गई, तो वह मेरे साथ होटल में रुका। 21 जुलाई 2025 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब इसका विरोध किया तो उसने जमकर मारपीट भी की।

