भोपाल 6 मई (आरएनएस)। पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 70 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, घटना 3 मई की है और आरोपी एडवोकेट घर में बेटी और नातिन के साथ रहता है। दोनों परिवार के लोगों में पहचान है जिसकी वजह से पांच वर्षीय बच्ची अक्सर उसकी नातिन के साथ खेलने के लिए घर जाती थीं। इसी तरह रविवार को भी बच्ची खेलने के लिए वकील के घर गई थीं। तभी आरोपी ने उसे बहाने से एक कमरे में ले कर गया और गंदी हरकत की।
पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची बुजुर्ग चंगुल से निकलते ही घर पहुंची। कुछ देर बाद जैसे ही रात हुई तो बच्ची ने मां को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने के बारे में बताया। जब मां ने गहराई से पूछा तो बच्ची ने घटना की सारी आपबीती बताई। मां तत्काल उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची, जहां जांच के गलत काम और गंदी हरकत किए जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ करने के बाद बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी वकील ने गलत हरकत करने की बात कबूल की। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के बाद भोपाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश हैं।

