जबलपुर 6 मई (आरएनएस)। महिला से अभद्रता का विरोध करने पर उसके पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 2:30 बजे तिलवारा थाना क्षेत्र के जोधपुर पड़ाव की है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर पड़ाव निवासी दस्सी लाल मंगलवार रात करीब 9 बजे पाटन से घर लौटे थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। खाना-पीना कर दस्सी लाल रात में सो गए। रात करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी वॉशरूम के लिए घर के बाहर निकलीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। युवकों ने महिला को देखा तो अभद्रता करने लगे।
युवकों की बातों से आहत पत्नी ने आवाज लगाई तो दस्सी लाल और उनका बेटा बाहर निकले। दस्सी लाल ने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। इसी बीच युवकों ने दस्सी लाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। दस्सी लाल शादियों में बाजा बजाने का काम करते थे।
शोर शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्?ठा हो गए। दस्सी लाल को तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिस जगह यह घटना हुई है, वह मोहल्ले का आखिरी क्षेत्र है। ऐसे में यह पता लगा रहे हैं कि आरोपी इस तरफ क्यों और किससे मिलने आए थे। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। या जाएगा।

