सूरजपुर, 07 मई (आरएनएस)। सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसिवां इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक और बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

