रायगढ़, 07 मई (आरएनएस)। उड़ीसा से स्कूटी में भरकर रायगढ़ पहुंच रही गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया और ऑपरेशन आघात के दूसरे ही दिन तीन तस्करों को दबोचकर पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया। रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ताबड़तोड़ अभियान के बीच साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐसी कार्रवाई की, जिसने गांजा तस्करों के हौसले तोड़ दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई में 18 किलो 100 ग्राम गांजा, स्कूटी और मोबाइल समेत करीब 2 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक नीले रंग की ॥द्गह्म्श ष्ठद्गह्यह्लद्बठ्ठद्ब क्कह्म्द्बद्वद्ग स्कूटी में तीन लोग अवैध गांजा लेकर रायगढ़ आने वाले हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी और पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय एक्का, हेमसागर यादव और परमेश्वर यादव बताए। जब पुलिस ने विधिवत तलाशी ली तो आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे में रखे दो बोरों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गवाहों की मौजूदगी में जब वजन कराया गया तो कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा निकला जिसकी कीमत करीब 1 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे से ङ्कद्ब1श ङ्घ100्र स्मार्टफोन और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख 11 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय एक्का पिता स्वर्गीय बेहानू एक्का उम्र 34 वर्ष निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, हेमसागर यादव पिता उदयराम यादव उम्र 43 वर्ष निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ और परमेश्वर यादव पिता स्वर्गीय महेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी फरसाटोली थाना बागबहार जिला जशपुर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 20 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पण्डा, प्रशांत पण्डा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का और थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चन्द्र कुमारे बंजारे की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार, तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोगों को अब कानून का शिकंजा हर हाल में झेलना पड़ेगा। बहरहाल, ऑपरेशन आघात ने यह साफ कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस अब नशे के नेटवर्क पर सिर्फ नजर नहीं रख रही, बल्कि सीधे जड़ पर वार कर रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

