रुद्रपुर,07 मई (आरएनएस)। झनकईया पुलिस ने 2.73 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि बुधवार रात पुलिस लोहियाहेड से लालकोठी की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पतली पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस सिंह बिष्ट निवासी महिंद्रानगर जिला कंचनपुर 10 नेपाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.•73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

