पिथौरागढ़,07 मई (आरएनएस)। मूनाकोट ब्लॉक की 13 मई को प्रस्तावित बीडीसी बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की तिथि अब 19 मई को निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी सदस्यों, प्रधानों से स्वयं बैठक में शामिल होने की अपील की है। कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अपना प्रतिस्थानी न भेजें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

