पिथौरागढ़,07 मई (आरएनएस)। नगर के पुरानी बाजार वार्ड में जर्जर बिजली के पोलों से खतरा बना हुआ है। पार्षद सुशील खत्री ने बताया कि पुरानी बाजार में ने पोल लगाए गए हैं, लेकिन अब तक लाइन शिफ्ट नहीं हुई है। कहा कि कुछ जगह जर्जर हो चुके पुराने पोल नीचे की तरफ झुक गए हैं। इससे कभी भी हादसा हो? सकता है। पार्षद खत्री ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बीते बुधवार को यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को भी ज्ञापन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

