पिथौरागढ़,07 मई (आरएनएस)। पुलिस को फोन कर झूठी सूचना देने का खामियाजा एक व्यक्ति को चालान के तौर पर चुकाना पड़ा। पुलिस के अनुसार डीडीहाट निवासी चारु चंद्र ने डायल 112 में कॉल कर बताया कि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते पर अपर एसआई प्रदीप मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि कॉल करने वाला खुद ही शराब के नशे में था। पुलिस को गुमराह करने पर संबंधित का दस हजार रुपये का चालान काटा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

