पिथौरागढ़,07 मई (आरएनएस)। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी दर्शन लाल का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को दर्शन ने बताया कि पिथौरागढ़ में स्थानीय लोगों को तो रोजगार मिल नहीं रहा है,बाहर से आकर फर्जी प्रमाण पत्र व ऊंची पहुंच का सहारा लेकर नौकरी मिल रही है,जो गलत है। आरोप लगाते हुए कहा कि आयुर्वेदिक विभाग व नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी मिली है। कुछ वाल्मीकि परिवार धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं, इसके बावजूद वे वाल्मीकि समुदाय को मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। उन्होंने नगर के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

