पिथौरागढ़,07 मई (आरएनएस)। न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को नगर में कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वारंटी प्रियंक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल जोशी ने बताया कि संबंधित के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। बार-बार समन भेजने के बावजूद न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर वारंट जारी हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

