रुड़की,07 मई (आरएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को खानपुर के न्यामतपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद राजेंद्र सिंह चौधरी ने मिर्जापुर सादात और खेड़ी खुर्द गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

