रुड़की,07 मई (आरएनएस)। मदरहुड विश्वविद्यालय के रिम्स स्प्लिट कैंपस में कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने पर जोर दिया। इसमें करीब 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर के दीक्षित सैनी, अभिनव ने मानकों का पालन कराया। कार्यक्रम में प्रो. मुकेश चंद्र शर्मा, डॉ. बिमला पांडेय आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

