रुड़की,07 मई (आरएनएस)। सीएचसी के ब्लाक कार्यक्रम प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में एंटी रेबीज की 19 वायल पहुंच गई हैं। जो अस्पताल में आने वाले मरीज को लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन न होने की वजह से आने वाले मरीज को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

