रुड़की,07 मई (आरएनएस)। खानपुर पुलिस ने 12वीं कक्षा के लापता छात्र को बरामद कर परिजनों के सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा रायसी के एक स्कूल में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा था। इसके बाद उन्होंने आसपास उसके दोस्तों में उसकी तलाश की थी। पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसकी लोकेशन पहले लक्सर के बालावाली तिराहे पर उसके बाद एक टायर फैक्ट्री के सामने मिली थी, बताया कि पुलिस टीम ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

