रुड़की,07 मई (आरएनएस)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक और अन्य बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस बुधवार की रात खेलपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया और उससे दस्तावेज मांगे। लेकिन युवक कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि बाइक चोरी की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

