रुड़की,07 मई (आरएनएस)। विधायक ममता राकेश ने डीएम से मिलकर कस्बे में अंडरपास और एलीवेटेड ब्रिज बनाए जाने को लेकर बातचीत की। विधायक ममता राकेश ने कहा कि कस्बे में नेशनल हाईवे 73 पर अंडरपास, एलीवेटेड ब्रिज निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हाईवे के दूसरी तरफ महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, कोतवाली, श्मशान घाट और कब्रिस्तान हैं। इसके चलते आने-जाने में परेशानी होती है जबकि हाईवे पर रोजाना दुघटनाएं हो रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

