रुड़की,07 मई (आरएनएस)। रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक वरिष्ठ नागरिक को परिजनों ने घर से निकाल दिया था। साथ ही उन्हें संपत्ति से भी बेदखल करने के लिए एसडीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसकी शिकायत वरिष्ठ नागरिक ने जेएम दीपक चंद्र सेट से की थी। जेएम ने गुरुवार को मौके पर जाकर बुजुर्ग और परिजनों से वार्ता की। साथ ही परिजनों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को घर पर रखने पर राजी हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

