रुड़की,07 मई (आरएनएस)। गन्ना विकास समिति में दो दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे किसानों को मशीन चालू होने के बाद खाद बांटी गई। इस दौरान परिसर में पानी भरा होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। किसान गन्ना समिति की ओर से तहसील क्षेत्र के पचास हजार से अधिक किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। पिछले दो दिन से मशीन खराब होने से उन्हें खाद नहीं मिल रही थी। गुरुवार को बारिश के बीच किसान तिरपाल, पन्नी लेकर खाद लेने के लिए पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

